उद्देश्य

हमारा विज़न, मिशन एवं मूल उद्देश्य

हमारी सोच (Vision)

एक ऐसे सशक्त, शिक्षित, संगठित एवं आत्मनिर्भर राजपूत समाज का निर्माण करना जो अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व करते हुए राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा एवं मानवता की भलाई में अग्रणी भूमिका निभाए।

हमारा लक्ष्य (Mission)

शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, वैवाहिक सहायता एवं सामाजिक कल्याण के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना तथा एकजुटता एवं भाईचारे को बढ़ावा देना।

हमारे उद्देश्य

फाउंडेशन के 10 मूल उद्देश्य

1
राजपूत एकता

समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर संगठित करना।

2
सांस्कृतिक संरक्षण

परंपराओं, इतिहास एवं रीति-रिवाजों का संरक्षण करना।

3
युवा विकास

युवाओं को कौशल विकास एवं नेतृत्व हेतु प्रेरित करना।

4
महिला सशक्तिकरण

महिलाओं हेतु शिक्षा, स्वावलंबन व सुरक्षा कार्यक्रम।

5
शिक्षा प्रोत्साहन

छात्रवृत्ति एवं शिक्षण सामग्री द्वारा शिक्षा को बढ़ावा।

6
रोजगार सहयोग

कौशल प्रशिक्षण व रोजगार मार्गदर्शन प्रदान करना।

7
सामाजिक सेवा

रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर एवं आपदा राहत कार्य।

8
वैवाहिक सहयोग

योग्य युवक-युवतियों हेतु सम्मानजनक विवाह सहायता।

9
सामुदायिक नेटवर्किंग

समाज के सदस्यों के बीच आपसी संपर्क मजबूत करना।

10
दान एवं परोपकार

जरूरतमंदों की सहायता हेतु दान संग्रहण व वितरण।